Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing त्योहारों को लेकर रणजीत सागर बांध और शाहपुरकंडी बैराज परियोजना ने किया सुरक्षा कवच को और भी मज़बूत

त्योहारों को लेकर रणजीत सागर बांध और शाहपुरकंडी बैराज परियोजना ने किया सुरक्षा कवच को और भी मज़बूत

जुगियाल 6 अक्टूबर( हैप्पी) 

हर आने जाने वाले पर रखी जा रही पैनी निगाह

: त्योहारों को लेकर यहाँ पूरे राज्य की चौकसी बढ़ाई गई है वहीं बहुउद्देशीय रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुरकंडी बांध परियोजना की सुरक्षा और भी कड़ी की गई है।हालाँकि में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मध्य नज़र किसी भी आतंकी हमले जैसी संभावना से निपटने के लिए तीनों राज्यों पर सटे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 600 मैगावाट विद्युत उत्पादन समर्था वाली रणजीत सागर बांध परियोजना का सुरक्षा कवच पहले से मजबूत कर दिया गया था। इसी के चलते जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल में सटे रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुरकंडी बैराज पर भी सुरक्षा को मज़बूत कर दिया गया है। वर्णनीय है कि इस परियोजना पर आतंकी गुटों व गैर-सामाजिक तत्वों की पहले भी गिद्ध दृष्टि केन्द्रित रही है। रणजीत सागर बांध परियोजना के एसई विक्रांत आनंद का कहना है कि ‘‘क्यू.आर.टी. की 2 विशेष टीमें आधुनिक हथियारों से लैस होकर लगातार संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी से गश्त कर रही हैं। इसके अलावा अति आधुनिक क्षमता वाले सी.सी.टी.वी. कैमरों के रूप में तीसरी आंख गैर-सामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखे हुए है। बांध परियोजना की सुरक्षा चाक-चौबंद है जिसके लिए बांध प्रशासन, पुलिस प्रशासन और पैस्को में शिक्षित जवान पूरी तरह से 24 घंटे तैनात हैं। बांध परियोजना पर सेवारत कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर आते-जाते चैकिंग कर पहचान-पत्र दिखा कर ही अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है।इसके अलावा ख़ुफ़िया एजेंसियों की भी पूरी निगरानी है। इसी के साथ साथ पुलिस की ओर से रणजीत सागर बांध परियोजना और बैराज परियोजना के आसपास के गाँवों के कुछ अस्थाई डेरे पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
फ़ोटो : रणजीत सागर बांध परियोजना।