Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शक्ति मंडल सोसाइटी द्वारा 42वें वार्षिक लंगर की तैयारियां सम्बन्धी बैठक अजोजित

शक्ति मंडल सोसाइटी द्वारा 42वें वार्षिक लंगर की तैयारियां सम्बन्धी बैठक अजोजित

22 वां फ्री मेडिकल कैम्प (शर्मा हॉस्पिटल) द्वारा लगाया जाएगा

गढ़दीवाला (योगेश गुप्ता)

शक्ति मंडल सोसायटी की तरफ शहर निवासियों के सहयोग से 42 वें वार्षिक लंगर मेला 2024 कार्यक्रम सम्बन्धी बैठक का अजोजन श्री देवी मंदिर गढ़दीवाला में किया गया । जिसमें लंगर मेले के सम्बन्ध में विचार विमर्श किये गए । इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सुखजीत सहोता व जीवन वर्मा ने बताया के सर्वप्रथम 7 अगस्त को मां चिंतपूर्णी जी की ध्वजा फेरी शहर में निकाली जाएगी और 8 अगस्त को गढ़दीवाला के प्राचीन व ऐतिहासिक महिषासुर श्री देवी मंदिर में भगवती जागरण करवाया जाएगा । जिसमें पंकज मन्हास एंड पार्टी मुकेरियां वाले माता जी का गुणगान पूरी रात करेंगे । वहीं मां चिंतपूर्ण दरबार में 42 वें लंगर लगाने को लेकर होने वाले कार्यक्रम सम्बन्धी बैठक हुई जिसमें बताया के माँ चिन्तरपुर्णी जल्लो दी बड में शक्ति मडल सोसाइटी गढ़दीवाला वालों की धर्मशाला में 42 वां वार्षिक लंगर 10 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक लगाया जाएगा वहीं 12 अगस्त को महामाई का जागरण पंकज मन्हास एंड पार्टी मुकेरियां वाले महामाई जी का गुणगान धर्मशाला गढ़दीवाला में ही होगा । इसके साथ ही माँ चिंतपूर्णी के दरबार धर्मशाला गढ़दीवाला पर 22 वां फ्री मेडिकल केम्प शर्मा क्लिनिक (डॉ संजीव शर्मा,डॉ जैसनपाल शर्मा,व डॉ मनिता शर्मा) द्वारा लगाया जाएगा । जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर समूह सोसाइटी के सदस्य व अन्य सेवादार उपस्थित थे ।