बटाला 10 जनवरी (अविनाश शर्मा)
:510 शराब की पेटियाें की खेप काे बरामद करके ट्रक ड्राईवर बटाला पुलिस ने काे गिरफ्तार किया है। जिसे वेस्ट बंगाल लेकर जा रहा था।थाना सिविल लाईन के एसएचओ इंस्पैक्टर सुखराज सिंह ने बताया कि 9 जनवरी काे उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मुरमुरे की आड में शराब तस्करी की जा ही है। जिस पर जब उन्हाेंने अमृतसर-गुरदासपुर नेशनल हाईवे के गांव गाेखूवाल के पास नाकाबंदी की, ताे अमृतसर की तरफ से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जाे मुरमुरे की बाेरियां से लाेडिड था। पुलिस द्वारा ट्रक काे राेक कर जब सामान की बिल्टिंया चैक की गई, ताे बिल्टियाें में कुछ हेरफेर दिखाई दिया। जब पुलिस द्वारा कपड़े से ढके ट्रक के कपड़े काे हटाया गया, ताे ट्रक से शराब की पेटियां बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने ड्राईवर काे अपनी हिरासत में ले लिया और पेटियां की गिनती करने पर 510 पेटियां इंपीरियल ब्लू शराब बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने ट्रक ड्राईवर ईसा राम निवासी जिला बाड़ेमार चाेहटन राजस्थान के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हाेंने बताया कि मुरमुरे की बिल्टियाें के हिसाब से शराब अमृतसर से वेस्ट बंगाल लेजाई जा रही थी, लेकिन शराब अमृतसर की है य नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वहीं ट्रक ड्राईवर के पास शराब लेजाने संबंधित काेई कागजात नहीं था।








