Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਸਵੱਛਤਾ ਪ੍ਰਣ ਗੁਰਸਿੱਖ ਹਰ ਅਵਸਥਾ ਚ ਇਕ ਸਮਾਨ ਜੀਵਨ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ : ਮਹਾਤਮਾ ਰੌਸ਼ਨ ਦਿਹਲਵੀ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल की होशियारपुर में आमद पर जिला पुलिस की ओर से 18 नवंबर के लिए ट्रैफिक के वैकिल्पक प्रबंधों संबंधी रुट प्लान जारी

भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल की होशियारपुर में आमद पर जिला पुलिस की ओर से 18 नवंबर के लिए ट्रैफिक के वैकिल्पक प्रबंधों संबंधी रुट प्लान जारी

होशियारपुर (ब्यूरो) 17 नवंबर

: 18 नवंबर को मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व मुख्य मंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल की होशियारपुर में आमद को लेकर होशियारपुर शहर में आने व जाने वाले हलके व भारी वाहनों के लिए जिला पुलिस की ओर से ट्रैफिक के वैकिल्पक प्रबंधों संबंधी रुट प्लान जारी किया गया है। जानकारी देते हुए एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि होशियारपुर से जालंधर जाने वाली ट्रैफिक बस स्टैंड से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक से प्रभात चौक से सिंगड़ीवाला बाईपास चौक जाएगी। जालंधर से होशियारपुर आने वाली ट्रैफिक सिंगड़ीवाला बाईपास चौक से प्रभात चौक से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक से बस स्टैंड आएगी।
होशियारपुर से लुधियाना जाने वाली ट्रैफिक बस स्टैंड से कमालपुर चौक से सरकारी कालेज चौक से पुरहीरां मंडी से फगवाड़ा बाईपास चौक जाएगी। लुधियाना से होशियारपुर आने वाली ट्रैफिक फगवाड़ा बाईपास चौक से पुरहीरां मंडी से सरकारी कालेज चौक से कमालपुर चौक से बस स्टैंड आएगी। होशियारपुर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रैफिक बस स्टैंड से बलवीर कालोनी चौक से भंगी चोअ पुल चौक से धोबी घाट चौक से बजवाड़ा अड्डा से टी-प्वाइंट राधा स्वामी सत्संग घर बजवाड़ा से स्वर्ण फार्म(चंडीगढ़ बाईपास) जाएगी।
चंडीगढ़ से होशियारपुर आने वाली ट्रैफिक स्वर्ण फार्म(चंडीगढ़ बाईपास) से टी-प्वाइंट राधा स्वामी सत्संग घर बजवाड़ा से बजवाड़ा अड्डा से धोबी घाट से भंगी पुल चौक से बलवीर कालोनी चौक से बस स्टैंड आएगी।
—-