Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शिव शक्ति मन्दिर गुलाबगढ़ से माता चिंतपुर्णीं एवं ज्वाला जी के दर्शनों हेतु जत्था रवाना

शिव शक्ति मन्दिर गुलाबगढ़ से माता चिंतपुर्णीं एवं ज्वाला जी के दर्शनों हेतु जत्था रवाना

फगवाड़ा ( लाली दादर)

* भगवती जागरण का आयोजन 23 अगस्त को होगा : पंडित गौरी शंकर

19 अगस्त :  शिव शक्ति मन्दिर गुलाबगढ़ की ओर से 23 अगस्त दिन बुधवार को करवाये जा रहे 21वें विशाल भगवती जागरण के उपलक्ष्य में आज माता चिंतपुर्णीं एवं ज्वाला जी के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जत्था मन्दिर के संचालक पंडित गौरी शंकर के नेतृत्व में रवाना हुआ। इस यात्रा की ए.सी बस को विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात मां भगवती के गगनचुंबी जैकारों के बीच रवाना किया गया। जत्थे की रवानगी से पूर्व पंडित गौरी शंकर ने बताया कि यह यात्रा 20 अगस्त दिन रविवार को सांयकाल वापिस लौटेगी। 21 अगस्त सोमवार को पावन ज्योति की नगर परिक्रमा सांय 4 बजे प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को प्रात: 10 बजे श्री रामायाण पाठ का शुभारंभ होगा। 23 अगस्त को प्रात: 10.30 बजे श्री रामायण पाठ का भोग डाला जायेगा जिसके बाद झंडे की रस्म, कीर्तन एवं कंजक पूजन करवाया जायेगा। तत्पश्चात मां भगवती का भण्डारा अटूट बरतेगा। रात्रि जागरण का कार्यक्रम रात को 8.30 बजे ज्योति पूजन के पश्चात रात्रि 9 बजे से होगा। जिसमें मुकेश इनायत एंड पार्टी, पंकज परी एंड पार्टी, साबरी साब एंड पार्टी, पम्मा कुलथम एंड पार्टी, अनिल शर्मा (महंत) महामाई का गुणगान करेंगे। उन्होंने समूह संगत से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की पुरजोर अपील की। इस अवसर पर रामजी गुलाबगढ़, राजू तिवाड़ी, रोहित तिवाड़ी, धर्मिन्द्र, रेनु, उमाशंकर, उमा देवी आदि भी उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।