Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ 'ਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਭਗੌੜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਸੰਬੰਧੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੁਸੂ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲ੍ਹਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ‘ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ ਫਿਏਸਟਾ-2026’ ਦੌਰਾਨ ਨਵੇਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਖਾਏ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦੇ ਜੌਹਰ *ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹਿੱਤਕਾਰੀ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਸਬੰਧੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਡਿਵੀਜ਼... *ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing लाखों रुपए सरकारी फंड से खर्च करके माता रानी चौंक दसूूहा में लगी हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने की मांग

लाखों रुपए सरकारी फंड से खर्च करके माता रानी चौंक दसूूहा में लगी हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने की मांग

दसूूहा (चौधरी) 

पिछले कई महीनों से दसूहा प्रशासन की अनदेखी का शिकार है माता रानी चौंक दसूूहा में लगी हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट

29 जुलाई : दसूूहा शहर के मध्य में स्थित एवं शहर के प्रमुख चौंक माता रानी चौंक दसूहा में दसूहा निवासियों की सहूलियत के लिए सरकारी खजाने से लाखों रुपए खर्च करके लगाई गई हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट पिछले लगभग कई महीनों से बंद पड़ी है । जिससे रात को बाजार से चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । एवं नगर परिषद दसूूहा के अधिकारियों को दुकानदारों की ओर से बार-बार आग्रह करने पर भी लाइट बंद पड़ी है । माता रानी चौंक दसूहा के दुकानदारों ने दसूहा प्रशासन से मांग की है कि बरसात के दिनों में कीट पतंगे की बहार होती है एवं रात को सड़कों पर गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा हेतु लगाई गई हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं । माता रानी चौक दसूहा से गुजरने वाले राहगीरों ने नगर परिषद दसूहा के अधिकारियों से अपील की है कि हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट की लाइट को ढकने पर से सड़क पर अंधेरा करने वाली माता रानी चौक में अवैध रूप से लगी चाणनीयां भी चौंक से हटवाई उतरवाई जाएं । ताकि चौंक में एवं हाई मास्ट कि दूर तक जाती लाइट की रोशनी का लाभ सड़कों पर चल रहे राहगीरों को मिल सके । इस संबंधी नगर परिषद दसूूहा के कार्य साधक अफसर कमलजिंद्र सिंह ने बातचीत दौरान बताया कि बहूत जल्द ही दसूहा के माता रानी चौंक में बंद पड़ी हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा । रात को अंधेरे में सड़कों पर से गुजरने वाले राहगीरों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए इस संबंधी उन्होंने बताया कि रात को सड़क पर से चलने वाले दसूूहा शहर निवासी एवं अन्य राहगीरों की सहूलियत के लिए जो परेशानियां राहगीरों को आती है वह दूर कर दी जाएगी । उन्होंने कहा कि नगर परिषद दसूहा प्रशासन सदैव ही दसूूहा निवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए मुस्तैद है । उन्होंने कहा कि सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की लाइट की पूरी चमक पड़ सके एवं राहगीरों को रात के समय कोई भी परेशानी ना हो इस समस्या का समाधान भी साथ में ही कर दिया जाएगा । फोटो कैप्शन …,.. लाखों रुपए खर्च कर के माता रानी चौक दसूहा में लोगों की सहूलियत के लिए लगाई गई हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट जो कि पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है ।