दसूूहा (चौधरी)
प्रेम कुमार शर्मा मनोरिया दसूूहा के जीजा थे स्वर्गीय सुभाष चंद्र पाराशर
धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
25 जुलाई : हरी नगर होशियारपुर निवासी समाज सेवक परिवार पंकज कुमार पराशर , पंडित विपुल पराशर , प्रिन्स पराशर , कैस पराशर के पिता एवं प्रेम कुमार शर्मा मनोरिया ,मदन मोहन शर्मा मनोरिया एवं पत्रकार इन्द्रजीत शर्मा दसूूहा के जीजा जी श्री सुभाष चन्द्र पराशर का देहांत होने पर परिवारिक सदस्यों में दुख की लहर छा गई । कमेटी बाजार होशियारपुर में पले बड़े हुए स्वर्गीय श्री सुभाष चन्द्र पराशर जो कि पिछले कुछ समय से ज्यादा बीमार होने के कारण और अस्वस्थ हो चुके थे । परिवारिक सदस्यों द्वारा माहिर डॉक्टरों से इलाज करवाने पर भी उनके अस्वस्थ होने सुभाष चंद्र पाराशर प्रभु चरणों में विलीन हो गए । उनका हरियाना रोड होशियारपुर पर स्थित श्मशान घाट में स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र जी का अंतिम संस्कार पूर्ण विधि के साथ किया गया । इस अवसर पर भारी संख्या में परिवारिक सदस्य सरदारों रिश्तेदारों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । इस अवसर पर पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा , भारतीय महावीर दल के प्रधान कृष्ण गोपाल आनंद , भाई नीटा पराशर कमेटी बाजार होशियारपुर , विजयपाल भनोट , प्रदीप प्रभाकर , जनक राज मनोरीया , नरेंद्र कुमार पराशर , पूर्ण पराशर , अशोक कुमार पराशर , संजीव कुमार शर्मा कटरा वैष्णो देवी , प्रेम कुमार शर्मा मनोरिया दसूहा , मदन मोहन शर्मा मनोरिया , कुलदीप शर्मा , कमल सेतिया , निपुण शर्मा , संदीप सैनी , जिनंदू सैनी , विजय अग्रवाल पार्षद उषा बिटन , अश्विनी छोटा मनोज दत्ता सुरेंद्र बिटन , वरुण शर्मा पार्षद प्रदीप बिट्टू , संदीप अरोड़ा कुलदीप कुमार शर्मा के अलावा भगवान श्री परशुराम सेना होशियारपुर , श्री ब्राह्मण सभा होशियारपुर के इलावा भारी संख्या में धार्मिक राजनैतिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे । इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे धार्मिक राजनैतिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति हेतु प्रभु चरणों में हाथ जोड़कर अरदास की ।
फोटो कैप्शन .. दिवंगत आत्मा सुभाष चन्द्र पराशर होशियारपुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते गणमान्य लोग ।








