Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई,सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई,सात आरोपी गिरफ्तार

बटाला /श्री हरगोविंदपुर (अविनाश शर्मा)

एसपीडी गुरप्रीत गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा– पुर्तगाल में बैठे युवक को अपनी बहन का मृतक के बेटे के साथ रिलेशनशिप का था शक, आरोपियों से पिस्तौल, जिंदा कारतूस बाइक बरामद

27 जून : बटाला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मामले की गुत्थी सुलझा ली है। मर्डर के अधिकतर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपीडी गुरप्रीत सिंह गिल ने यह जानकारी सांझा की। जानकारी देते हुए एसपीडी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि थाना घुमान के अंतर्गत आते गांव चोने में कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हमला किया था। हमले दौरान हरभजन सिंह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। एसपीडी गुरप्रीत ने बताया कि जांच दौरान पता चला है कि पुर्तगाल में बैठा इस केस का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह है। अमृतपाल को शक था कि उसकी बहन का मृतक हरभजन सिंह के साथ अफेयर है। एसपीडी ने बताया कि जांच दौरान सामने आया है कि अमृतपाल ने इस शक के आधार पर अपने अपराधी किस्म के साथी दिनेश वासी कत्थू नंगल को साथियों सहित हरभजन सिंह के घर पर हमला कर हत्या करने की घटना को अंजाम देने के लिए एक मैसेज लगाया था। एसपीडी ने बताया कि इस घटना को लेकर थाना घुमान में मामला दर्ज किया गया था। एसपीडी गुरप्रीत ने बताया कि दिनेश सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पिस्तौल जिंदा कारतूस सहित बाइक भी बरामद किए गए हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। यहां पर थाना घुमान के प्रभारी परविंदर सिंह मौजूद रहे।