तलवाडा / दसूहा (चौधरी)
1 जून : होशियारपुर के तलवाड़ा में आज सुबह 11 बजे के करीब मुकेरियां हाइडल नहर में मारुति बरेजा कार के नहर में गिर जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जिस में एक 67 वर्षीय व्यक्ति जिसकी पहचान एडवोकेट जोगराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक जिला कपूरथला से संबंधित बताया जा रहा है और 30 बर्षों से अमरीका में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक दो दिन से मृतक तलवाड़ा घूमने आया था और आज शाह नहर बैराज से होते हुए जब वो अपनी कार से तलवाड़ा की तरफ जा रहा था। तब अचानक कार अपना संतुलन खो बैठी और नहर में जा गिरी। जिस से जोगराज सिंह की मौत हो गई। होशियारपुर से आई गोता खोरो की टीम ने कड़ी मुशक्त के बाद कार को नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद मृतक की पहचान हुई।
वहीं मृतक के रिश्तेदार बाबू ने बताया की कल रात उसको गांव खिजरपुर से एक फोन आया था की एक अज्ञात व्यक्ति जो गांव के बाहर कार लगा कर खड़ा है और शराबी हालत में और वो आप को अपना जानकर बता रहा है। जिसके बाद में उसे अपने घर हाजीपुर ले आया लेकिन उस ने शराब बहुत अधिक पी रखी थी। जिसके चलते वो मेरे घर नहीं गया लेकिन वो मेरी दुकान के बाहर ही कार में सो गया और सुबह 5 बजे के करीब वो कार लेकर तलवाड़ा की तरफ चला गया। मैंने पूरी जानकारी परिवार में इसकी पत्नी को दे दी। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक बेटी को छोड गया है जो बेटी विदेश में रहती है।
वहीं थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह का कहना है की आज सुबह एक गाड़ी नहर में गिर थी जिसको गोता खोरों की मदद से बाहर निकाला गया यह उसकी पहचान एडवोकेट जोगराज़ के रूप में हुई है परिवार के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है








