Prime Punjab Times

Latest news
DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing श्री बालाजी सेवा परिवार सोसायटी रजि एवं श्री बाला जी दरबार शीतला मन्दिर होशियारपुर की ओर से 18 तारिक को होगा विशाल अलोकिक जागरण

श्री बालाजी सेवा परिवार सोसायटी रजि एवं श्री बाला जी दरबार शीतला मन्दिर होशियारपुर की ओर से 18 तारिक को होगा विशाल अलोकिक जागरण

होशियारपुर ( वर्मा )

16 मार्च : श्री बालाजी सेवा परिवार सोसायटी रजि एवं श्री बाला जी दरबार शीतला मन्दिर होशियारपुर की ओर से 18 तारिक दिन शनिवार को बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड होशियारपुर मे श्री बालाजी का विशाल जागरण करवाया जा रहा है। बाला जी के भक्तजनों एंव प्रधान तरुण खोसला की अध्यक्षता में करवाए जा रहे । इस जागरण सम्बंधित जानकारी देते हुए प्रधान तरुण खोसला ने बताया कि श्री बाला जी सेवा परिवार की तरफ से यह 10 वां विशाल अलौकिक जागरण होशियारपुर के बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड में करवाया जा रहा है जिसमे विख्यात गायक घनैया मित्तल राकेश राधे अपने भजनों से आई हुई संगत को निहाल करेंगे। इस उपलक्ष्य में 18 मार्च को एक शोभायात्रा 2 बजे शीतला माता मंदिर होशियारपुर से निकाली जाएगी जोकि शहर के मुख्य मुख्य बाज़ारो से होती हुई जागरण स्थल पर जा कर विश्रमित होगी । इस मौके पर प्रधान तरुण खोसला, रवि गुप्ता, रतीश अग्रवाल, दीपक कुमार, पार्थ ठाकुर, नमन ठाकुर, माधव ठाकुर, युवराज सिंह ठाकुर, प्रिंस गुप्ता, दीपक गुप्ता, रिंकू, गुप्ता, अमित अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, संजीव सहदेव, सिकन्दर, मोहित मित्तल, आदि मौजूद थे।

इस जागरण में आप श्री हनुमान बालाजी मंदिर में प्रभु से प्रार्थना की एक विशेष विधि है, जिसके चमत्कारिक परिणाम होते हैं:

1. पांच रूपये लाल कपड़े में बाँधकर दरखास्त तैयार कर लें।

2. दरखास्त को श्री बालाजी महाराज के चरणों में रखें तत्पश्चात उसको अपने मस्तक पर लगायें।

3. अपनी मनोकामना को पूर्ण करने की प्रार्थना बाबा से करें।

4. तत्पश्चात दरखास्त को अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमा कर बालाजी महाराज के चरणों में रख दें।

5. अगर किसी को कोई परेशानी या तकलीफ है तो वह एक सौ इक्यासी रूपये की अर्जी उपरोक्त नियम से एक बार लगायें।

6. अगर किसी की इच्छा हो तो मनोकामना पूर्ण होने पर सवामनी प्रसाद भी बालाजी महाराज के दरबार में लगा सकते हैं।
दरखास्त लगाने के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं बालाजी की सेवा में यथाशक्ति/भाव कुछ भेंट भी अर्पण करें।