Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing नशों के खिलाफ नारी शक्ति को किया जा रहा है संगठित : सुधा शर्मा

नशों के खिलाफ नारी शक्ति को किया जा रहा है संगठित : सुधा शर्मा

सुजानपुर (अविनाश शर्मा)

22 जनवरी : अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति महिला विंग की बैठक गांव चक भराईयां मे अध्यक्ष सुप्रिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें विशेष रूप से जिलाध्यक्ष महिला विंग सुधा शर्मा उपस्थित हुई। इस मौके पर जिलाा अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत समिति की ओर से गांव गांव में महिला शक्ति को नशे के खिलाफ अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है जिसके तहत गांव-गांव में महिला विंग स्थापित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिला पठानकोट में नशा एक बड़ी समस्या है पंजाब के सीमा पर बसे इस जिला में हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र से नशे की सप्लाई होती है जिससे काफी संख्या में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं उन्होंने कहा कि समिति की ओर से पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर इसके खिलाफ अभियान चलाया गया है वही स्कूल तथा कालेजों में इससे संबंधित सेमिनार लाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की ओर से नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया गया है उसमें ज्यादा से ज्यादा नारी शक्ति को जोड़ा जा रहा है उन्होंने कहा कि नशे की समस्या इस समय समाज की अहम समस्या है नशे के चलते युवा पीढ़ी तबाह हो रही है तथा अगर समय रहते इस नशे पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इसके परिणाम समाज के लिए बहुत घातक होंगे उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ अभियान को तेज करके जिला पठानकोट को नशा मुक्त करें। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट मोनिका, महासचिव रंजना देवी,किरण देवी, कांता देवी, पूजा, , राज रानी, उर्मिला देवी, चंद रानी, संतोष, नीलम शर्मा , कैलाशो देवी बेबी सलारिया,अंजू शर्मा,अनु,कमलेश,आदि उपस्थित थे l