फगवाड़ा (लाली दादर)
* बेटियों को भी समाज में मिले बेटों जैसा सम्मान : सुरिंद्र कुमारी
12 जनवरी : सर्व नौजवान सभा (रजि) फगवाड़ा की ओर से सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार लोहड़ी का पावन पर्व हर साल की तरह गुरु नानक नेत्रहीन मिशन आश्रम सपरोड़ में उत्साह सहित मनाया गया। सभा के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राय एवं महासचिव डा. विजय कुमार की संयुक्त अगवाई में एडयूथ फांऊंडेशन जालंधर के सहयोगसे धीयां दी लोहड़ी शीर्षक से आयोजित समागम के दौरान एक वर्ष आयु वर्ग तक की 101 कन्याओं की लोहड़ी डाली गई। समागम में श्रीमती सुरिंदर कुमारी कार्यकारी अधिकारी होशियारपुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। विशेष अतिथियों के रूप में सीडीपीओ कार्यालय से मैडम परमजीत कौर, आम आदमी पार्टी एस.सी. विंग जिला कपूरथला के अध्यक्ष संतोष कुमार गोगी, श्री हुसन लाल महाप्रबंधक जेसीटी फगवाड़ा, फाउंडेशन के संरक्षक अमरजीत सिंह शेरगिल, अध्यक्ष प्रो. कनवर सरताज सिंह, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश बिट्टू, गुरकीरत सिंह तूर व सरबजोत सिंह लाली उपस्थित रहे। नवजात कन्याओं को लोहड़ी के उपहार व मंूगफली, रेवड़ी बांटने की रस्म के साथ लोहड़ी का अलाव जलाने की रस्म निभाते हुए मुख्य अतिथि सुरिंदर कुमारी (ईओ) ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि महिलाओं के बिना इस संसार का चक्र नहीं चल सकता। इसलिए बेटियों को बेटों के समान ही सम्मान देना चाहिए। उन्होंने सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जब से समाज सेवी संस्थाओं ने बेटियों की लोहड़ी मनाने की रीत डाली है तब से समाज में काफी जागरूकता आई है और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। इस दौरान लोहड़ी के पारंपरिक गीत भी गाए गए। सभा के उपाध्यक्ष रविंदर सिंह राय ने लोहड़ी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। लैक्चरार हरजिंद्र गोगना ने मंच संचालन बखूबी किया। आश्रम के प्रबंधक मुख्तियार सिंह ने सभा के सदस्यों और सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, साहिबजीत साबी, डा. नरेश बिट्टू, सुखजीत कौर, जशन मेहरा, जगजीत सेठ, रमन नेहरा, सुरिंदर बद्धन, आर.पी. शर्मा, मैडम पिंकी, अनूप दुग्गल, राकेश कोछड़, नरिंदर सैनी, कवि मनोज फगवाड़वी, सुखदेव गंडवां, गुरदीप सिंह तुली, अमरजीत पहलवान डेयरी, मनदीप बस्सी, विजय बंगा, अर्शप्रीत सिंह, हरसिमरन टिवाणा, कमल कुमार, दिनकर डोगरा, डॉ. अरुण कुमार के अलावा जपधूत हरप्रताप सिंह, मैडम पूजा सैनी, मैडम तनु सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।








