Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जल की रानी का ठेका 2 करोड़ 51लाख में

जल की रानी का ठेका 2 करोड़ 51लाख में

शाहपुर कंडी(कमल हैप्पी) 

जल की रानी का ठेका 2 करोड़ 51लाख में

रणजीत सागर बांध परियोजना के पंजाब के हिस्से की झील में मछली पकड़ने का हुआ ठेका

पंजाब,हरियाणा,हिमाचल और जम्मू कश्मीर के क्षेत्रों के लोगों ने लिया बोली में भाग

10 अक्टूबर : रणजीत सागर बांध परियोजना की ओर से कम्युनिकेशन विभाग के तले पंजाब में आरएसडी झील के अंतर्गत पढ़ते हुए 7750 एकड़ झील में मछली पकड़ने के ठेके की बोली करवाई गई। हर वर्ष की तरह बोली के नियम वही रहे तथा होली से पहले जिन भाग लेने वाले ठेकेदारों की ओर से 500000 का एडवांस सिक्योरिटी चेक जमा करवाया गया तथा उसके बाद 11 ठेकेदारों ने बोली में भाग लिया। ज्ञात रहे रणजीत सागर बांध परियोजना तथा फिशरी डिपार्मेंट की ओर से नियमावली के अनुसार सबसे पहले सिक्योरिटी के रूप में 500000 की राशि का ड्राफ्ट उपनिवेशन विभाग को जमा करवाना अनिवार्य है तथा बोली होने के बाद साईं तक 25% बोली की राशि जमा करवानी होगी तथा शेष राशि 15 दिन से एक माह तक सारी रकम जमा करवानी होगी इस शर्तों के अनुसार बोले करवाई गई। जिसमें जम्मू कश्मीर हिमाचल पंजाब और हरियाणा के कई नामी ठेकेदारों ने भाग लिया पिछले बरस 01 करोड़ 11 लाख में बोली जाने के कारण बोली कि बेसिक रकम 01 करोड़ 1000000 की गई तथा बोली 11000000 से शुरू हुई। आज की बोली में मछली के ठेकेदार में भारी उत्साह पाया गया तथा 1 करोड़ 11लाख में शुरू हुई बोली धीरे धीरे एक करोड़ 70लाख पर पहुंच गई तथा सुरेंद्र सिंह सुजानपुर पंजाब के एक ठेकेदार ने इस गोली को बढ़ाकर सीधा 2 करोड़ 50 लाख रुपए कर दिया परंतु दिलाराम निवासी बिलासपुर हिमाचल ने बोली को बढ़ाते हुए 2 करोड़ 51लाख कर दिया तथा जल की रानियों को खरीदा।
इस बोली को अपने नाम करने वाले दिलाराम से जब पत्रकारों ने अपने मछुआरों के लिए सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के इंतजाम के बारे में पूछा तो वह कोई भी तसल्ली वर्क्स जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा मछली पालन विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से सब काम करेंगे।

ठेकेदार के लिए एक बड़ी चुनौती-——

बोली देने वाले ठेकेदार को 500000 का सिक्योरिटी चेक देना अनिवार्य है उसके बाद जितने में बोली जाती है उसका 25% सांय 4:00 बजे तक यानी 62 लाख 75 हजार जमा करवाना होगा जिसमें से 500000 पहले ही आ चुका होता है तथा अब ठेकेदार को 57 लाख 75 हजार रूपए जमा करवाना होगा तथा शेष राशि एक करोड़ 93 लाख 25 हजार 1 माह के भीतर जमा करवानी होगी नहीं तो उसका ठेका रद्द कर दिया जाएगा।

फोटो :  रणजीत सागर बांध परियोजना के शाहपुर कंडी टाउनशिप में कमेटी रूम में मछली की बोली में भाग लेते हुए ऑफिसर एवं ठेकेदार,सबसे अधिक 2 ,51लाख में भाग लेने वाले ठेकेदार दिलाराम।