Prime Punjab Times

Latest news
KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अतिरिक्त महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने खड़का कैम्प होशियारपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

अतिरिक्त महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने खड़का कैम्प होशियारपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

होशियारपुर(ब्यूरो) 
अतिरिक्त महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने खड़का कैम्प होशियारपुर का किया वार्षिक निरीक्षण
08 अक्टूबर : दिनांक 07 अक्तूबर ’2022 को श्री पी.वी रामा सास्त्री, IPS, अतिरिक्त महानिदेशक, मुख्यालय विशेष महानिदेशक, सी.सु.बल  (पश्चिमी कमांड) चंडीगढ़ ने सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर का वार्षिक निरीक्षण किया । श्री एस एस मंड, कमांडेंट (प्रशिक्षण) एवं अधिकारीयों ने श्री पी.वी रामा सास्त्री, IPS, अतिरिक्त  महानिदेशक, का स्वागत किया ।
इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक महोदय ने जवानों कि शारीरिक क्षमता, फायरिंग दक्षता की जाँच की तथा   प्रशिक्षण गतिविधियों  की जानकारी ली एवं घेराबन्दी और तलाशी अभियान (Cordon and Search Operation) विषय पर प्रस्तुत किए गए प्रदर्शन(Demo) को  देखा । अतिरिक्त महानिदेशक महोदय ने सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों और प्रशिक्षणार्थीयों का सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्या के बारे में पूंछा तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की । किसी की कोई समस्या न होने पर  सैनिक सम्मेलन को समाप्त किया गया ।
इस दौरान पी.वी रामा सास्त्री, IPS, अतिरिक्त महानिदेशक महोदय के करकमलों द्वारा सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प में एनवायरमेंट पार्क और नव-निर्मित वातानुकूलित सब्जी  मार्ट  का भी उद्घाटन किया गया ।
अतिरिक्त महानिदेशक महोदय ने निरीक्षण के उपरांत श्री एस एस मंड, कमांडेंट (प्रशिक्षण) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र खड़का, सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों के द्वारा केम्पस  के ऊत्कृष्ट रखरखाव,पौधारोपण,प्रशिक्षण संसाधनों, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यों की सरहाना  की एवम् भविष्य में भी इन गतिविधियों को जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया l