बजरंग दल ने बारात में श्रद्धालुओं के लिए शहर के भविन्न स्थानों पर लगाया कोल्ड्रिंग का लंगर
दशहरे के उपलक्ष्य में आज भगवान श्री राम विवाह बारात धूमधाम से निकाली गईं
गढ़दीवाला 2 अक्टूबर (योगेश गुप्ता व चौधरी की रिपोर्ट) श्री रामलीला कमेटी रजि गढ़दीवाला की तरफ से शहर निवासियों के सहयोग से करवाये जा दशहरे मेले के उपलक्ष्य में आज भगवान श्री राम विवाह बारात धूमधाम से निकाली गईं। जिसमे सबसे पहले श्री देवी मंदिर में श्री राम जी के सुरमा डालने की रस्म अदा की गई । इस उपरांत राम जी की बारात बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से मंदिर से आरम्भ होती हुई मेन बाजार,मेन रोड व शहर की सभी बाजारों,मोहल्लों से गुजरते हुई रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई । इस मौके पर बजरंग दल गढ़दीवाला के समूह नोजवानो की तरफ से बारात में आये लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक का लंगर लगाया गया । 
इस मौके पर भगवान श्री राम,लक्ष्मण,शत्रुघ्न व अन्य सुंदर झाकियां भी सजाई गई । इस दौरान हल्का विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा गिल्ल , आम आदमी पार्टी यूथ जिला अध्य्क्ष चौधरी राजविंदर राजा व गढ़दीवाला समूह पार्षद गणमान्य व आम आदमी पार्टी के वर्कर विशेष तोर पर उपस्थित हुए व भगवान श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर छोटे बच्चो के सरूप भी सजाए गए । अंत में दशहरा ग्राउंड में विवाह रस्म अदा की गई व बारातियों के लिए सोसाईटी की तरफ से व्यंजन आदि बांटे गए ।
इस मोके पर नंद लाल गोगना,बावा तलवाड़,डॉ सुखदेव शर्मा,टोनी पुरी,पवन गुप्ता,डॉ निर्मल सिंह,मास्टर रशपाल,शहरी प्रधान जसविंदर जस्सा,सिमरजीत सिम्मा,पार्षद सुदेश कुमार टोनी,करनैल कलसी,हरविंदर सोनू,संदीप जैन,सरोज मन्हास,अनुराधा शर्मा, कुलदीप सिंह मिंटू,राजा गोंदपुर,दिप बरियाना,अवतार जई एस एचओ सतविंदर सिंह धालीवाल,सब इंस्पेक्टर सतपाल जलोटा आदि बारात में शामिल हुए ।

इस दौरान कमेटी चेयरमैन चौधरी राजविंदर सिंह राजा ,कमेटी अद्यक्ष विशाल शर्मा, खजानची दलबीर चंद शर्मा, रमाकांत शर्मा,सुशील झा,राहुल भार्गव,पंकज सैनी,गगन कौशल,कनिष्क कपिला,हितेश सेठ,संदीप सोनू इटली,ऋषभ भार्गव,नितिन पुरी,ओम शर्मा,योगेश अग्रवाल,गोपाल ऐरी,राहुल सेठ,राजन कुमार,पंडित गोरी शंकर,धरमिंदर झा,मनजोत सिंह,कार्तिक शर्मा,वंश,हरमन,साहिल कमेटी सद्स्यों द्वारा बारात को चार चांद लगाए गए ।








