Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing लगातार बढ़ते हुए डेंगू पॉजिटिव केसों की स्थिति को देखते हुए……

लगातार बढ़ते हुए डेंगू पॉजिटिव केसों की स्थिति को देखते हुए……

पठानकोट(अविनाश शर्मा,तरुण, रोहित )

लगातार बढ़ते हुए डेंगू पॉजिटिव केसों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

लगातार मच्छरों का लारवा मिलना शहर वासियों के लिए खतरे की घंटी:-इंस्पेक्टर अनोख

8 सितंबर : डेंगू का प्रकोप वीरवार को भी जारी रहा क्योंकि चार लोगों की रिपोर्ट डेंगू से पॉजिटिव पाई गई। वीरवार को जो चार लोग पॉजिटिव निकले हैं उनमें से स्थानीय पठानकोट का रहने वाले उपिन्द्र कुमार, रेणु बाला डैम कालोनी, रेखा निवासी सुजानपुर तथा सुखी निवासी सुजानपुर शामिल है। वहीं चार लोगों के पॉजिटिव आने के बाद जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती हुई 27 पहुंच गई। जिनमें से चार लोग सिविल अस्पताल में जेरे ईलाज हैं। जिले में लगातार बढ़ते हुए केसों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में भी हडक़ंप की स्थिति बन गई है और डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर कीटनाशक दवाई का स्प्रे करवाया जा रहा है ताकि मच्छरों का लारवा उत्पन्न न हो। वीरवार को खानपुर में महिला के पॉजिटिव आने के बाद हैल्थ इंस्पैक्टर अनोख लाल, राजिन्द्र कुमार के नेतृत्व में लगभग पीडि़त के आसपास 32 घरों का सर्वे किया गया तथा लोगों की ब्लड सलाइडें भी ली गई। हैल्थ इंस्पैक्टर राजिन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे के दौरान लगातार मच्छरों का लारवा मिल रहा है जिसके लिए लोगों को जागरूक होना ही पड़ेगा अन्यथा डेंगू की स्थिति बेकाबू हो जाएगी। उन्होने कहा कि समाज का दायत्व बनता है कि वह प्रशासन का साथ दें ताकि ऐसी स्थिति न बने जो बेकाबू हो जाए।
——————-