पठानकोट (तरूण/रोहित)
कांग्रेस द्वारा विजिलेंस विभाग को दिया गया मेमोरेंडम
23,अगस्त : विजिलेंस विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ पूरी तरह से सामने आ चुकी है विजिलेंस विभाग द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को किसी ना किसी मामले को लेकर घेरने से कांग्रेसी नेता इस समय पूरी तरह से गुस्से में आ चुके हैं और वह एक मंच पर इकट्ठे भी हो चुके हैं इसी के तहत विजिलेंस भवन मोहाली में राजा वडिंग की अध्यक्षता में विजिलेंस विभाग के कार्यालय में एक मेमोरेंडम दिया गया।इस मौके पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंजाब प्रवक्ता टीना चौधरी भी उपस्थित रही।इस दौरान बात करते हुए टीना चौधरी ने बताया कि राजा वडिंग द्वारा कहा गया है कि पंजाब सरकार बदले की राजनीति और अपना गुंडाराज बंद करें और अपना समय बर्बाद करने की बजाय मुर्दों को लेकर ना भड़के।उन्होंने कहा हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां पर पहुंचे हैं जिस को गिरफ्तार करना है वह करें।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी काम कम और बदले की राजनीति में उत्तरी हुई है उन्होंने कहा सिर्फ और सिर्फ ये पार्टी कांग्रेस पार्टी को झूठे केसो में फसाने में लगी हुई है परंतु यहां कांग्रेस डरने वाली बिल्कुल भी नहीं है इसलिए पार्टी के नेता और सभी पूर्व मंत्री विजिलेंस अधिकारी के पास जाएंगे और विजिलेंस विभाग को जिस भी नेता पर शक है वह उसे गिरफ्तार कर ले।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया पूर्व खाद व आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ विजिलेंस द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास कार्यों की ओर कम ध्यान दे रही है और सिर्फ बदले की राजनीति ही कर रही है।








