Prime Punjab Times

Latest news
*ਲਾਲ ਸਿੰਘ ਦਸੂਹਾ ਯਾਦਗਾਰੀ ਸਾਹਿਤਕ ਮੰਚ ਵੱਲੋਂ ਪਲੇਠਾ ਆਨਲਾਈਨ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ ਯਾਦਗਾਰੀ ਹੋ ਨਿਬੜਿਆ* ਪਾਂਡਵ ਸਰੋਵਰ ਮੰਦਰ ਵਿਖੇ ਮਾਂ ਬਗਲਾ ਮੁਖੀ, ਮਾਂ ਗਾਇਤਰੀ ਤੇ ਸੂਰਜ ਭਗਵਾਨ ਦੇ ਮੰਦਰਾਂ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਨਵ ਨਿਰਮਾਣ ਅਚਲੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਤੋਂ ਗੂੰਜਿਆ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼, ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਤੱਕ ਕੱਢੀ ਯਾਤਰਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 'ਵਿਸ਼ਵ ਓਜ਼ੋਨ ਦਿਵਸ' ਮੌਕੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸਸਸਸ ਡੱਫਰ ਦੇ ਦੋ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਬੈਸਟ ਟੀਚਰ ਅਵਾਰਡ-2026 ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ पंजाब के होशियारपुर जिले के सहायक प्रशिक्षण केंद्र  बी. एस. एफ. खारकान कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड... ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਗੋ+ਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਚ ਫੈਲੀ ਸਨਸਨੀ,ਹਾਲਤ ਗੰ+ਭੀ+ਰ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਮਿਨਹਾਸ ਵਲੋਂ 10 ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਮੰਡਲ ਦੀ... KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਫੈਸ਼ਨ ਇੱਕ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣਕ ਸੰਕਟ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ  ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दि ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा की गई महत्वपूर्ण बैठक

दि ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा की गई महत्वपूर्ण बैठक

दि ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा की गई महत्वपूर्ण बैठक

बैठक दौरान सर्व समिति से कमल पंत को 2022-2024 के लिए ज़ोरदार तालियों के मध्य एसोशिएशन का प्रधान चुना

पठानकोट 25,जुलाई(तरूण/अविनाश शर्मा/रोहित) : दि ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से आज एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय शहीद मक्खन सिंह स्कूल,डाक खाना चौक में बी डी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस दौरान उपस्थित सदस्यों का श्री शर्मा ने अभिवादन किया।इस अवसर पर महासचिव बी आर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रथा के अनुसार एसोशिएशन के प्रधान का चुनाव जुलाई, 2020 में होना था,परंतु कोविड के चलते और अन्य कुछ कारणों से यह चुनाव नहीं हो सका।उन्होंने सभी से आशा व्यक्त की परम्परा अनुसार इस बार भी नये प्रधान का चुनाव सर्व समिति से किया जाए।अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपना और अपनी समस्त टीम का त्यागपत्र दे दिया और चुनाव प्रक्रिया आरंभ करने की आज्ञा दी।प्रो. चकरवरति अशोक ने अध्यक्ष के लिए कमल पंत का नाम प्रस्तुत किया तो अवतार अब्रोल ने अनुमोदन किया और वरिंदर सागर ने समर्थन किया,इसके अतिरिक्त कोई अन्य का नाम सामने न आने पर सभी सदस्यों ने सर्व समिति से कमल पंत को 2022-2024 के लिए ज़ोरदार तालियों के मध्य एसोशिएशन का प्रधान चुन लिया और अपनी कार्यकारिणी बनाने का अधिकार भी दिया।सभी ने श्री कमल पंत को फूल मालाएं पहना कर मुबारकबाद दी और पूरे समर्थन का विश्वास दिलाया।श्री शर्मा ने कहा कि जिस प्यार के साथ सदस्यों ने उनको समर्थन दिया था उस से भी बढ़ कर श्री पंत को हर प्रकार से समर्थन दें।इस अवसर पर श्री पंत ने उनपर विश्वास प्रकट करने के लिए समस्त सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से वह एसोशिएशन की मर्यादाओं का पालन करते हुए संस्था को बुलंदियों तक पहुँचाने की हर संभव चेष्टा करेंगें।वर्णनयोग है कि श्री पंत गत कई वर्षों से वित सचिव के रूप में अपनी सेवाएं एसोशिएशन को प्रदान कर रहे थे।इस अवसर पर बी डी शर्मा, बी आर गुप्ता,अवतार अब्रोल, प्रो चकर्वर्ति अशोक,हरीश महाजन, एस एल गुप्ता,जुगल शर्मा,विनोद शर्मा,नरेंद्र काला,वरिंदर् सागर,विजय डोगरा,महेंद्र गुप्ता,सुरिंदर महाजन,राजीव मेहता,सत्य ब्रत शर्मा,आर के खोसला,आनंद शर्मा,मृदुल पंकज,विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।