कारगिल में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को 26 जुलाई को किया जाएगा सम्मानित : नरेश डडवाल, दुष्यंत मन्हास
गढदीवाला 24 जुलाई (चौधरी) : ठाकुर नरेश डडवाल अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन सेल ने बताया की 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार सुबह 10:00 बजे बाल वाटिका स्कूल फतेहपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा जिसमें कारगिल में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा इस संबंध में समाज सेवक दुष्यंत मिन्हास से बातचीत करते हुए ठाकुर नरेश अग्रवाल ने बताया की इस समारोह में ऊंची बस्सी से फौज के अफसर नायब तहसीलदार गढ़दीवाला लवदीप सिंहशहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और इस समारोह की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं उन्होंने कहा शहीदों को याद करने से नौजवान वर्ग को प्रेरणा मिलती है।
फोटो : ठाकुर नरेश डडवाल समारोह के संबंध में समाज सेवक दुष्यंत मिन्हास विचार विमर्श करते हुए








