हिन्दू कोआपरेटिव बैंक के खाता धारकों का धरना प्रदर्शन 15 वें दिन में प्रवेश,नहीं मिल रही कहीं से भी कोई राहत
संघर्ष समिति ने अगले सप्ताह के आरंभ में हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की बात कही
पठानकोट 2,जुलाई(तरूण / रोहित) : हिन्दू कोआपरेटिव बैंक के खाता धारकों के धरना प्रदर्शन का आज 15 वां दिन है,परन्तु अभी तक खाता धारकों को कहीं से भी कोई राहत नहीं मिल रही है।आज के धरना प्रदर्शन में हिन्दू कोआपरेटिव बैंक द्वारा उनका पैसा वापिस नहीं करने पर एक बार फिर से गहरी चिंता व्यक्त की गई। खाता धारकों ने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि उनका जमा पैसा बैक स्टाफ के वेतन में खर्च हो रहा है और एक दिन उनका जमा पैसा खत्म हो जायेगा।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रजत बाली ने यह बताया कि अब तो खाता धारकों के सब्र का पैमाना भर चुका है और अब ज्यादा इंतजार नही करना है।इसलिए संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया है कि अगले सप्ताह के आरंभ में हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की जायेगी,इसके लिए एक नामी वकील से बात हो गई है।इसलिए बैंक प्रशासन और सरकार को चाहिए कि खाता धारकों को उनका जमा पैसा समय पर वापस दिया जाए।आज के धरना प्रदर्शन में रजत बाली,समरेंद्र शर्मा,बी. आर. गर्ग,धर्म पाल पुरी,वरिंद्र सागर,किशोर कुमार,अशोक शर्मा,बलराम कुमार,शाम लाल,भारत भूषण पुरी,नील कमल बाली,चाचा अशोक, बलबीर इंदर आदि उपस्थित थे।








