Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
ADVERTISEMENT
You are currently viewing रेलवे पुलिस ने रेलों में चढ़ते और उतरते समय लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश

रेलवे पुलिस ने रेलों में चढ़ते और उतरते समय लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश

रेलवे पुलिस ने रेलों में चढ़ते और उतरते समय लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश

पठानकोट 24,जून(तरूण/अविनाश) आज रेलवे पुलिस की ओर से रेलों में चढ़ते और उतरते समय लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया।जिस बारे में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि विभाग के दिशा निर्देश अनुसार सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार जीआरपी पठानकोट कैंट द्वारा नाकेबंदी के दौरान जम्मू कश्मीर नंबरी मोटरसाइकिल पर जा रहे दो व्यक्तियों को रोका गया तो उनमें से एक नौजवान जिसका नाम पंकज कुमार बताया जा रहा है कि गले में पहने हुए हैंडबैग में 7 मोबाइल और रणधीर सिंह के पजामे की जेब में से तीन मोबाइल बरामद किए गए जिनकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 बनती है उन्होंने बताया कि इन दोनों से पूछताछ करने पर इस बात का खुलासा हुआ है कि ये मोबाइल रेलवे के यात्रियों से चोरी किए गए हैं अथवा इनको बेचने के लिए वह दिल्ली जा रहे थे।उन्होंने बताया कि जीआरपी की ओर से इन दोनों को अदालत में पेश करके इनका एक दिन का रिमांड लिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 39/21 अंडर सेक्शन 379 बी,411,468,471 420 आईपीसी और एफआईआर नंबर 39/22 अंडर सेक्शन 379बी,411,34आईपीसी पुलिस स्टेशन जीआरपी पठानकोट में मामला दर्ज किया गया।जिसमें पंकज कुमार पुत्र जगदीश राज निवासी जम्मू से 7 मोबाइल रणधीर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव धीरा से तीन मोबाइल बरामद करके मामला दर्ज किया गया है पूछताछ के दौरान उन से पता चला है कि उन्होंने जम्मू पठानकोट लाइन पर यात्रियों से जे छीना झपटी की है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इनका 8/10 व्यक्तियों का गैंग है, जिसमें आरिफ खान हरियाणा से जैकब गिल गुरदासपुर से सूरज कुमार हिमाचल से सोहित कुमार बिजनौर यूपी से और रोहित कुमार होशियारपुर से यह पांच व्यक्ति भी पिछले 2 महीने में हमने पकड़ कर इनसे मोबाइल बरामद किए हैं और इनके खिलाफ पांच अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं उन्होंने बताया जो पंकज कुमार और रणधीर सिंह अब पकड़े गए हैं इनमें से पंकज कुमार पहले ही जमानत पर चल रहा है और रणधीर सिंह पर भी साथ अन्य केस दर्ज हैं जिनमें यह जमानत पर है उन्होंने बताया कि उनके यह 5 साथी पहले से ही पठानकोट जेल में बंद हैं दो यह पकड़े गए हैं और अभी इनसे पूछताछ करके इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जाएगी।

error: copy content is like crime its probhihated