Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सड़क हादसों से बचने के लिए ड्राइवर को बहुत सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए : सुनीता शर्मा

सड़क हादसों से बचने के लिए ड्राइवर को बहुत सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए : सुनीता शर्मा

सड़क हादसों से बचने के लिए ड्राइवर को बहुत सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए : सुनीता शर्मा

पठानकोट, (अविनाश शर्मा ) : सिविल सर्जन डॉ रुबिन्दर कौर पठानकोट के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता शर्मा ने रोड़ सेफ्टी रूल्स की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में हर रोज करीब 12174 सड़क हादसे होते हैं। दोपहर के समय सड़क हादसों में 25 प्रतिशत लोगों की मौत हो जाती है। रोजाना सड़क हादसों में 14 साल से कम उम्र के करीब 20 बच्चों की मौत हो रही है। भारत में हर साल लगभग 45,000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1,500 लोग मारे जाते हैं। सड़क दुर्घटना का सबसे आम कारण लापरवाही से वाहन चलाना है। इसलिए ड्राइवर को बहुत सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए। भारत में दुनिया भर में 11 फीसदी मौतें सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती हैं। इसलिए सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है।गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट बांधें, यात्रा के दौरान वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं ,गाड़ी चलाते समय तेज संगीत न बजाएं और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें,सड़क सुरक्षा नियमों के अनुसार वाहन की गति बनाए रखें ,यातायात संकेतों का अनुपालन सुनिश्चित करें ,हमेशा नियमों के अनुसार सही दिशा में वाहन चलाएं, कोहरा होने पर फॉग लाइट का प्रयोग करें,अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखे ,आपातकालीन वाहनों और एम्बुलेंस के लिए पहुँच प्रदान करें.।सड़क पर चलने वाले जानवरों का खियाल करें।

 इन सभी नियमों और निर्देशों का पालन करके कई मूल्यवान दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

किसी दुर्घटना की स्थिति में 108 चिकित्सा हेल्पलाइन नं. का प्रयोग करें