शादी वाले दिन शादी से इनकार करने पर लड़का तथा उसकी माता का 2 दिन का लिया पुलिस रिमांड,बाकी तीन अन्य को पकड़ने के लिए धरपकड़ जारी
शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध मौके पर किया शादी से इनकार
सुजानपुर 23 मई (ब्यूरो) : सुजानपुर पुलिस की ओर से शादी का झांसा देकर है शरीर संबंध बनाने तथा शादी वाले देने शादी से इनकार करने के आरोप में एक लड़के उसके माता-पिता बहन तथा बहनोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला रविवार को दर्ज करके लड़की के मंगेतर तथा उसकी माता को गिरफ्तार कर लिया गया है इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि सुजानपुर के निकटवर्ती एक गांव की लड़की की ओर से पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि पठानकोट निवासी लड़के मणिकर्ण कपूर के साथ पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में सगाई हुई थी उसने बताया कि वह मणि करण कपूर से पिछले 5 वर्ष से प्यार चल रहा था उसने काफी बार मेरे साथ शारीरिक संबंध भी बनाए उसने बताया कि उनकी शादी 20 मई को होनी निश्चित हुई थी तथा 14 मई को उनकी बैंगल सेरेमनी हुई थी वहां पर लड़के के परिवार जनों ने प्रबंध से संतुष्टि नहीं जताई तथा कहा कि प्रबंध ठीक नहीं किए हैं उसके बाद 15 मई को हमने अपने घर में सत्संग रखा था जिसमें वहां से कोई नहीं आया उन्होंने बताया कि 18 मई को मेरे परिवार की ओर से शगुन लेकर मनी करण कपूर के घर गए वहां पर मणिकर्ण कपूर के परिवार ने उनकी काफी बेइज्जती कि शाम को रिंग सेरिमनी का कार्यक्रम उत्सव रिसोर्ट में रखा गया वहां पर मनी करण कपूर उसकी माता नीरू कपूर जीजा निखिल महाजन की ओर से मेरी हरासमेंट की गई 19 मई को 8:00 बजे सुबह मनी करण कपूर के माता तथा पिता ने मेरे माता-पिता तथा मुझे पठानकोट बुलाया तथा वहां पर स्टांप पेपर पर मुझसे शर्ते लिखवाई गई तथा माफी मंगवाई तथा कहने लगे कि शादी धर्मशाला में करें मेरे माता पिता ने कहा कि हमारी इतनी पहुंच नहीं है कि हम वहां पर शादी कर सके इस पर लड़के के पिता ने कहा कि आज हम आधा आधा खर्च आपस में बांट लेंगे 20 मई को इंद्रप्रस्थ होटल धर्मशाला में उनकी शादी थी वहां पर मनी करण कपूर तथा उसके जीजा ने मुझे काफी तंग परेशान किया तथा कहा कि आप हमारे स्टैंडर्ड के नहीं हो हमने आपके साथ शादी नहीं करनी तथा दोपहर 12:00 बजे बिना शादी किए ही वहां से निकल गए लड़की का कहना है कि मणिकरण कपूर उसके पिता माता बहन तथा बहनोई ने इकट्ठे होकर मेरी जिंदगी बर्बाद की है इनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए सुजानपुर पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर लड़की के मंगेतर मनीकरण कपूर, पिता अजय कपूर, माता नीरू कपूर, बहन गिरिजा कपूर तथा बहन के पति निखिल महाजन निवासी मिशन रोड पठानकोट के खिलाफ धारा 376,498A506, से 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा पुलिस की ओर से मणिकर्ण कपूर तथा उसकी माता नीरू कपूर को गिरफ्तार कर लिया था थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया आज सोमवार को सुजानपुर पुलिस द्वारा अदालत में लड़का मणिकर्ण कपूर तथा उसकी माता नीरू कपूर को दोनों को पेश किया गया सुजानपुर पुलिस ने दोनों का 2 दिन का 24मई तक पुलिस रिमांड लिया गया है अब 25 मई को इन को अदालत में पेश किया जाएगा जबकि तीन अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस की छापामारी जारी है








