डॉ बत्राज ने पठानकोट में पहला होम्योपैथिक क्लिनिक खोला
पठानकोट, (सूरज, अविनाश शर्मा) : डॉ बत्राज ने पठानकोट डलहौजी रोड़ स्थित निकट शनिदेव मंदिर में अपना पहला होम्योपैथिक क्लिनिक खोला है। क्लिनिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज विभूति शर्मा की तरफ से रिबन काटकर किया। विभूति शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पठानकोट वासियों के लिए खुशी की बात है कि उनके शहर में डॉ बत्राज की तरफ से अपना होम्योपैथिक क्लीनिक खोला गया है और सभी लोग इसका फायदा जरूर उठाएं। वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ बत्राज की नॉर्थ ईस्ट जोन की हेड मोनिका गोयल ने बताया कि डॉ बत्राज के 7 देशों में 250 क्लीनिक चल रहे हैं और साथ ही सबसे माहिर 400 से अधिक डॉक्टर लोगों को अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ बत्राज होम्योपैथी वर्ल्ड में नंबर वन ब्रांड है और यह केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि सात अलग-अलग देशों में भी फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा सक्सेस रेट 92 परसेंट से ज्यादा चल रहा है और हमारे क्लीनिक में किसी भी तरह की बीमारी का सिर से लेकर पांव तक जड़ से उपचार होता है। कहा की हमारा होलिस्टिक ट्रीटमेंट है जिसे हम आप की बीमारी को होम्योपैथिक बेस से बिना साइड इफेक्ट के जड़ से ठीक करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी किसी भी ब्रांच के क्लिनिक में लोग अपना उपचार करवा सकते है क्योंकि उनकी ब्रांच में जिस जगह से व्यक्ति का उपचार चल रहा होगा वही से स्टार्ट किया जाता है ना कि दूसरे क्लिनिक की तरह शुरू से। इस मौके डॉक्टर प्रगति तिवारी और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।








