Prime Punjab Times

Latest news
ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਕਾਮਿਆਂ ਵਲੋਂ ਮੰਤਰੀ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੂੰਡੀਆ ਦੇ ਹਲਕਾ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਵਿੱਚ 5 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਲਗਾਤਾਰ ਮੋ... ਜ਼ੋਨਲ ਪੱਧਰੀ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ  ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਰਥ ਸ਼ਾਸਤਰ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਨੈਤਿਕ ਸਿੱਖਿਆ ਸੰਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਨੈਤਿਕ ਮੁੱਲ’ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing प्रदेश की जनता से किया हर वायदा पूरा कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

प्रदेश की जनता से किया हर वायदा पूरा कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

प्रदेश की जनता से किया हर वायदा पूरा कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा
1 जुलाई से 300 यूनिट प्रति माह नि:शुल्क बिजली देने की मुख्य मंत्री की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री ने मिठाई बांट जताई खुशी
कहा, मुख्य मंत्री की घोषणा से प्रदेश के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

होशियारपुर, 16 अप्रैल(चौधरी /योगेश गुप्ता ) :मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान की ओर से प्रदेश की जनता को 1 जुलाई 2022 से 300 यूनिट प्रति माह नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा पर खुशी प्रकट करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मंत्री पंजाब का आभार जताते हुए खुशी प्रकट की है। स्थानीय सैशन चौक में शहर वासियों का मुंह मीठा करवाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों से किए हर एक वायदे को निभाने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही मुख्य मंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक में ही ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों व निगमों में नौजवानों को 25 हजार सरकारी नौकरियां देने को हरी झंडी दी थी और आज सरकार का एक माह पूरा होने पर प्रदेश के लोगों को 1 जुलाई 2022 से 300 यूनिट प्रति माह नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा कर जनता से किए वायदों को पूरा करने की कड़ी में एक और कदम बढ़ाया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने एक माह के कार्यकाल में पंजाब में एक सकारात्मक पहल करते हुए कई निर्णायक फैसले लिए हैं, जिसे प्रदेश की जनता का पूरा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूर्ण लगाम लगाने के लिए एंटी क्रप्शन लाइन की शुरुआत की गई, राशन की घरों तक डिलीवरी यकीनी बनाने, किसानों को 101 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा जारी करने जैसे कार्य किए गए हैं। इसके अलावा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन और एस.एस.पीज एवं पुलिस कमिश्नरों को गैंगस्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि प्रदेश वासियों को एक सुरक्षित माहौल मिले। उन्होंने कहा कि मात्र एक महीने में ही सरकार ने प्रदेश में अद्वितीय कार्य कर लोगों का पहले से भी ज्यादा विश्वास हासिल कर लिया है और आने वाले दिनों में अन्य वायदों को भी पूरा कर लोगों तक हर सुविधा पहुंचाई जाएगी।
इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष दिलीप ओहरी, पार्षद जसपाल सिंह चेची, वरिंदर शर्मा बिंदू के अलावा पार्टी के पदाधिकारी व शहर वासी भी मौजूद थे।