पठानकोट (अविनाश शर्मा ) : सेहत विभाग द्वारा तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान 27-28 फरवरी से 1 मार्च फरवरी तक मनाया जाएगा। इसके लिए 27 फरवरी को शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से जिले भर में बूथ और कैंप लगाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। उसके बाद 28 फरवरी व 1 मार्च को हैल्थ की टीमें घर-घर जाकर जो बच्चे शेष रह जाएंगे, उन्हें पोलियों की बूंदे पिलाएगी। पल्स पोलियों अभियान को कामजाब बनाने के लिए सेहत विभाग ने 23 फरवरी बुधवार को सिविल अस्पताल में मीटिंग सिविल सर्जन डा. रूबिंदर कौर के नेतृत्व में की गई। सिविल सर्जन डा रूबिंदर कौर ने कहा कि मीटिंग में हैल्थ अधिकारी, सीएचसी, पीएचसी, हैल्थ मुलाजिम के अलावा शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। ताकि 27 फरवरी दिन रविवार को लगाए जाने वाले बूथ बांट कर बच्चों को पोलियों की बूंदे पिलाई जा सकें। इसके तहत सेहत विभाग की 1006 टीमें व 1944 टीम मेंबर बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाएंगे। सोमवार व मंगलवार को शेष बचे बच्चों को घर-घर जाकर बूंदें पिलाई जाएगी। जानकारी देते उन्होंने बताया कि जिले में 0-5 वर्ष की आयु वर्ग में 65099 बच्चे हैं।
तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान 27 से होगा शुरू : डा.रूबिंदर कौर
- Post published:February 23, 2022








