पठानकोट 23 फरवरी (सूरज , अविनाश शर्मा ) थाना डमटाल के अंतर्गत 19 फरवरी को जम्मू दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गयी थी। अतः मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिलने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी,किन्तु पुलिस द्वारा 24 घंटे में ही मृतक का पता ढूंढ लिया व मृतक की पहचान कंचन सिंह सपुत्र पुरषोत्तम लाल वासी नाज्जो चक्क तह व जिला पठानकोट पंजाब की गई थी। इसी के चलते पुलिस द्वारा हत्या की शंका होने पर हत्या के नजरिये से जांच शुरू की व हत्यारों की तलाश में जुट गए अतः मोबाइल लोकेशन से एक अन्य युवक की लोकेशन मैच होने पर जाँच के लिए बुलाया व कड़ी पूछताछ में यूवक ने जुर्म कबूल कर लिया। इस सबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त कर ली गयी है। अतः आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान लवली पुत्र सतनाम जो कि जहाँ लाश मिली उसके नजदीक ही ढाबा चलाता है वासी गांव सीरत डा. खा. डमटाल तह इंदौरा जिला कांगड़ा हि प्र का वासी है अतः नशे का आदि था व इस कार्य को नशे में ही अंजाम दे गया डीएसपी सुरिंदर शर्मा ने बताया कि मृतक संगम ढाबा डमटाल में आया था अतः ढाबा मालिक सतनाम के बेटे के साथ शराब का सेवन किया व उनमे बहसबाजी हो गयी फिर वह ढाबे की उपरली मंजिल पर चले गए जहाँ फिर से उनमे विवाद हुआ जिस पर मृतक कंचन सिंह नीचे ढाबे के बाहर आ गया जहां इनमें फिर झगड़ा हुआ अतः आरोपी लवली ने कंचन सिंह के सिर में ईंट मार दी जिससे वह लाहोलुहान हो गया अतः आरोपी अपने घर चला गया अतः कंचन सिंह की रक्तप्रवाह ज्यादा होने से उसकी मौत हो गयी मृतक का नूरपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है
19 फरवरी को जम्मू दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुए कत्ल की गुथी पुलिस ने सुलजाई ,आरोपी गिरफ्तार
- Post published:February 23, 2022
You Might Also Like
ਐਨ.ਐਚ.ਐਮ.ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ…
यूनियन का शिष्टमंडल कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल सप्लाई सैनिटेशन मंत्री के साथ हुई बैठक
ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਚਿੱਟੇ ਦੇ ਆਦੀਆਂ ਦਾ ਸਰਵੇਖਣ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਰਗਟਾਈ ਅਸਮਰੱਥਾ
ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੁਲਝਾਈ, ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਾਨ ਸਮੇਤ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ






