पठानकोट 29 जनवरी (ब्यूरो) : धार ब्लाक के गांव हाडा में प्रदेश की युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर ने वीरवार को अमृतसर में आए राहुल गांधी से मिल कर अलग से वार्तालाप की है । उन्होंने बताया कि जिला पठानकोट मे कांग्रेस की तीनों सीटों पर हाईकमान से चर्चा की गई है और धार ब्लॉक की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया । राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही इन समस्याओं का हल करवा दिया जाएगा ।
पंजाब की सबसे युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर ने राहुल गांधी से की विशेष मुलाकात
- Post published:January 29, 2022







