Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing संत बाबा हरनाम सिंह (रामपुर खेड़ा साहिब जी) की 39वी बरसी को समर्पित 5वें खूनदान कैम्प दौरान 60 यूनिट ब्लड एकत्रित

संत बाबा हरनाम सिंह (रामपुर खेड़ा साहिब जी) की 39वी बरसी को समर्पित 5वें खूनदान कैम्प दौरान 60 यूनिट ब्लड एकत्रित

एक व्यक्ति का खूनदान किसी की भी जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है : मनजोत तलवंडी

गढ़दीवाला 5/1/2021 (योगेश गुप्ता) : संत बाबा हरनाम सिंह जी खालसा गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा साहिब जी वालों की 39वी बरसी को समर्पित 5वां खून दान केम्प का अजोजन गुरुरद्वार रामपुर खेड़ा साहिब में किया गया । यह खूनदान कैंप दा ब्लड एसोसिएशन होशियारपुर व दा ब्लड एसोसिएशन टीम गढ़दीवाला की तरफ से लगाया गया । जिसमें 60 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया । यहाँ बतानेयोग्य है कि उक्त कैंप में बहुत युवाओं ने बड़ी दिलचस्पी के साथ खूनदान किया व खुनदानी सज्जनों का ऐसोसि द्वारा सर्टिफिकेट भेंट कर सन्मान भी किया गया । इस मौके संत बाबा सेवा सिंह जी रामपुर खेड़ा साहिब जी द्वारा आये हुए गणमान्य व केम्प अजोजकों को सन्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित करवाया गया । इस मौके बाबा दिप सिंह सेवा दल सोसायटी के मुख्य सेवादार सरदार मनजोत सिंह तलवंडी ने इस खूनदान केम्प की प्रशंसा करते हुए बताया के खूनदान महादान है ,एक व्यक्ति का खूनदान किसी भी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है । इस अवसर पर डॉ वैशाली वर्मा (सिविल हस्पताल होशियारपुर) व भाई कन्हैया ब्लड बैंक की तरफ से डॉ दिलबाग सिंह द्वारा विशेष सेवा निभाई गयी ।

इस मौके बाबा दिप सिंह सेवा दल सोसायटी के मुख्य सेवादार सरदार मनजोत सिंह तलवंडी,थाना मुख्य सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह जलोटा,हनी गुप्ता हेमंत ,सिमरजीत सिंह सिम्मी,दिलबाग सिंह,निखिल कपिला,आयुष होशियारपुर, सचिन अरोड़ा,प्रणव कपिल,ब्लड एसोसी होशियारपुर से सुमित गुप्ता, रोहित दत्त कस्बा हरियाना ,विल्ला विरदी द्वारा इस कैम्प दौरान सेवा की गई ।