दसूहा 7 जनवरी (चौधरी) : आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई टी एंड मैनेजमेंट चो. बंता सिंह कॉलोनी दसूहा में एच.ओ.डी राजेश कुमार ने बातचीत करते हुए बताया आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा सेशन 2016 से 2021 तक की संयुक्त गोल्ड मेडलिस्ट सूची जारी की गई। इस सूची में के.एम.एस कॉलेज के 2 विद्यार्थियों ने अपना स्थान हासिल किया,जिनमें एम.एस.सी आई.टी की छात्रा अनीता रानी सुपुत्री हरमेश लाल और बी.एस.सी आई.टी के छात्र राजन सुपुत्र कमलजीत सिंह ने यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट सूची में स्थान हासिल कर अपना, अपने माता पिता और कॉलेज का नाम रौशन किया। उन्होंने बताया कि आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 14वें वार्षिक कन्वोकेशन समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन चो. कुमार सैनी, डायरेक्टर डॉ. मानव सैनी, प्रिंसीपल डॉ. शबनम कौर और एच.ओ.डी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों और उनके माता पिता को बधाई दी। इस अवसर पर औरों के अलावा राकेश कुमार, मनप्रीत कौर, लखविंदर कौर, अमनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, संदीप सिंह और सूरज प्रभा आदि उपस्थित थे।
के.एम.एस कॉलेज के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र अनीता और राजन को यूनिवर्सिटी के वार्षिक कन्वोकेशन समारोह में किया जाएगा सम्मानित
- Post published:January 7, 2022
You Might Also Like
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਡਾ. ਐੱਮ.ਐੱਸ. ਰੰਧਾਵਾ ਨੌਵਾਂ ਯਾਦਗਾਰੀ ਵਿਰਾਸਤੀ ਮੇਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ‘ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੁਵਾ ਦਿਵਸ’ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ
ਬੀ.ਏ ਵੀ ਸਕੂਲ ਦੇ 12ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਇੰਟਰਨੈੱਟ ਦਿਵਸ’ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ








