शाहपुर कंडी 2 जनवरी (राकेश) : शहीद राम सिंह पठानिया को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा ठाकुर बलकार सिंह पठानिया की देखरेख में निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में युवाओं सहित इलाके के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा जुगियाल स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर इलाके का चक्कर लगाकर “घटेरा मोड़” पर समाप्त हुई। इस मौके पर ठाकुर बलकार सिंह पठानिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहीदों को याद करना है। उन्होंने कहा कि जो देश, प्रदेश, लोग और समाज अपने शहीदों को भूल जाते हैं वह कभी आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने “शाहपुरकंडी बैराज” का नाम शहीद राम सिंह पठानिया के नाम पर रखने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि शहीदों को समर्पित इस प्रकार की तिरंगा यात्रा का हर साल आयोजन किया जाएगा जिसमें इलाके की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवक ठाकुर केशव सिंह , मनोहर सिंह , नीलम कटोच, मनोहर सिंह पठानिया, सुरेंद्र कुमार , पुरुषोत्तम , ठाकुर पवन, ठाकुर देवेंद्र, सोनी ,पवन शर्मा ,सुभाष सिंह मोहन लाल सही इलाके के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शाहपुरकंडी बैराज” का नाम शहीद राम सिंह पठानिया के नाम पर रखने की उठी मांग..
- Post published:January 2, 2022
You Might Also Like
ਨਾਜਾਇਜ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਲਾਹਣ ਸਮੇਤ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ
ਕਨੇਡਾ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ 18 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ,ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਸਮੇਤ ਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ
गायक सिद्धू मुसेवाला के जन्मदिन पर लगाई छबील
दानिश महाजन को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रेष्ठ जन केटेगरी पर दृष्टि बाधित दिव्यांगता श्रेणी अवार्ड से किया सम्मानित








