Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पूर्व विधायक जोगिंदर पाल का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा

पठानकोट/ सुजानपुर (तरूण सन्होत्रा)

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा

25 अक्टूबर : पूर्व विधायक जोगिंदर पाल पिछले कुछ दिनों से शारीरिक सेहत ठीक ना होने के कारण बीमारी से जूझ रहे है और चंडीगढ़ में हॉस्पिटल में एडमिट है जिसे लेकर उनका हालचाल जानने और कुशल मंगल के लिए विपक्ष नेता सरदार प्रताप सिंह बाजवा वहां पर पहुंचे।जहां उन्होंने जोगिंदर पाल का हालचाल जाना और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।वहीं उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों और पंजाब वासियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार सबके लिए खुशियां लेकर आए और देश के साथ-साथ राज्य भी तरक्की की ओर अग्रसर हो और भगवान श्री राम की अपार कृपा सब पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में यह त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है वह भगवान के चरणों में अरदास करते हैं कि राज्य और देश के प्रत्येक नागरिक पर अपनी अपार कृपा इसी तरह बनाए रखें देश दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें और पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जल्द ठीक होकर अपने परिवार और अपने हलके की जनता की सेवा में दिन रात मेहनत करें।इस दौरान पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने हलका निवासियों को दीपावली, विश्वकर्मा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि यह त्यौहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए और सब लोग आपसी भाईचारे के तहत इन त्योहारों का आनंद लें।उन्होंने कहा सभी को मिलजुल कर प्रेम प्यार से सभी त्यौहार मनाने चाहिए।