बटाला, 12 मार्च (अविनाश शर्मा )
: सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी मारने वालों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।इस संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में परमिन्द्र सिह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हरचोवाल ने बताया कि एक महिला सहित 3 लोगों ने उसको विदेश स्पेन भेजने के नाम पर उसके साथ 10 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद उन्होंने परमिन्द्र सिहं के बयानों के आधार पर एक महिला सहित 3 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।
इसी तरह डी.एस.पी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में सुदेश कुमार पुत्र मिलखी राम निवासी गोसपुर ने बताया कि एक महिला ने उसको विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ 7 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद उन्होंने सुदेश कुमार के बयानों के आधार पर संबंधित महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।








