सुजानपुर(ब्यूरो)
प्रशासन द्वारा डिप्टी डायरेक्टर वाटर सप्लाई सैनिटेशन पटियाला द्वारा 16 नवंबर का समय देने के बाद पानी की टंकी पर उतरे
10 नवंबर : वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन कांटेक्ट वर्कर यूनियन जिला पठानकोट द्वारा स्टेट नेता तेजिंदर सिंह मान जिला प्रधान रघुवर लाल तथा ब्रांच प्धान सुखजिंदर सिंह की अध्यक्षता में आज कर्मचारियों को नियमित करवाने के लिए वाटर सप्लाई तारागढ़ अपनी मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन को पता होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम ना होने के कारण कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ने के लिए सफल हुए आज सुबह लगभग 10:00 बजे कर्मचारी वाटर सप्लाई तारागढ़ टंकी पर अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए जिसको लेकर पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन को हाथ पैर की पड़ गई सूचना मिलते ही तहसीलदार लक्ष्मण सिंह कार्यकारी अधिकारी वाटर सप्लाई सैनिटेशन इंजीनियर महेश कुमार , एसडीओ कंस राज , एसडीओ साहिल सैनी, असिस्टेंट इंजीनियर रमेश कुमार उक्त वाटर सप्लाई पर पहुंचे तथा कर्मचारियों को समझाने के बाद भी पानी की टैंकी पर नहीं उतरे अंत में 5:00 बजे डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन वाटर सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग पंजाब पटियाला द्वारा लिखित रूप में पत्र कर्मचारियों को जारी किया गया कि कर्मचारियों की मांगों के संबंध में 16 नवंबर का 11:00 का समय एचओडी के साथ दिया गया उसके बाद कर्मचारी पानी की टंकी के नीचे उतरे इस मौके पर स्टेट नेता तेजेंद्र सिंह मान ,जिला प्रधान रघुबीर लाल, ब्रांच प्रधान सुखजिंदर सिंह ने कहा कि लिस्टमेंट कर्मचारियों को वेतन पूरे जारी नहीं किया गया उनको बिना शर्त रेगुलर किया जाए उन्होंने कहा कि तीन-चार महीने से अधिक कार्य करवाने के फंड जारी नहीं किए गए उन्होंने कहा कमिश्नर पंजाब सरकार के पत्र नंबर तीन नंबर 2021 के मुताबिक पिछले 2 साल के कर्मचारियों को वेतन का बकाया नहीं दिया गया जबकि फिर कमिश्नर पंजाब के नंबर पत्र किया गया है उसको लागू नहीं किया जा रहा है उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि उन को बिना शर्त रेगुलर किया जाए तथा सभी कर्मचारियों को मिनिमम पे स्केल दिया जाए।
फोटो : कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए तहसीलदार लक्ष्मण सिंह कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर महेश कुमार , अपनी मांगों को लेकर पानी पर टंकी पर चढ़े कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए








