पठानकोट 24 दिसंबर (ब्यूरो) : पठानकोट की रैली में लोगों को एक और सुविधा देते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जिले में नए साल जनवरी माह के पहले सप्ताह पर लोगों को कंजूमर कोर्ट बनाने एलान किया है। इस समस्या को लेकर वकीलों की ओर से कई बार हाईकमान और सरकारों को लिखा गया था जिसे अब पठानकोट में रैली दौरान मुख्यमंत्री चन्नी की ओर से जिले में यह लोगों को सुविधा देने की ऐलान किया गया है। वकीलों का एक शिष्टमंडल प्रधान रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिला और पठानकोट में कंज्यूमर कोर्ट ना होने से संबंधी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया । इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले लोगों को उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए गुरदासपुर कंजूमर कोर्ट में जाना पड़ता था जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब लोगों को नए साल में पठानकोट में मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही कंज्यूमर कोर्ट की सुविधा मिलने जा रही है । उपरांत लुधियाना कोर्ट कंपलेक्स में हुए बम धमाके को ध्यान में रखते हुए पठानकोट कोर्ट कंपलेक्स में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने संबंधी मुख्यमंत्री चन्नी से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र ठाकुर, सचिव जेपी सिंह, रमन पुरी, एमएस ठाकुर, रछपाल सिंह , दीपक , संजीव महाजन, सिमरजीत कौर व अन्य उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री चन्नी ने किया ऐलान,नए साल पर पठानकोट में लोगों को मिलेगी कंजूमर कोर्ट की सुविधा
- Post published:December 24, 2021
You Might Also Like
105 ਸਾਲਾ ਰਾਮ ਲੁਭਾਇਆ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਵਿੱਚ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰਾ ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਕ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵਿਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀਆਂ
ਨਿਊ ਜਾਗਦੀ ਜ਼ਮੀਰ ਪ੍ਰੈੱਸ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਨਵਾਂ ਮਜ਼ਬੂਤ ਸਾਥ, ਕਰਮਜੀਤ ਜੰਬਾ ਤੇ ਮੈਡਮ ਅਮਨਦੀਪ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਸਹਿਤ ਸਵਾਗਤ
ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਧੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਸਹਾਰਾ — ਡਾ. ਐਸ.ਪੀ. ਸਿੰਘ ਉਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ 3.04 ਲੱਖ ਦੀ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਰਕਮ ਜਾਰੀ, 76 ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਬਣੀ ਸੁਗਮ
सीएससी सोसायटी प्रधान और प्रसिद्ध सोशल वर्कर अनुज शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं







