Prime Punjab Times

Latest news
*ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਮਪੁਰ ਖੇੜਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਸੀ.ਏ ਚੌਥੇ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing गांव बसरूप से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रालीओ को गांव वालों ने रोक कर जताया रोष

गांव बसरूप से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रालीओ को गांव वालों ने रोक कर जताया रोष

सुजानपुर (अविनाश,तरुण )

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करके उठाया

3 दिसंबर :  सुजानपुर के निकटवर्ती गांव बसरूप मे से रेत बजरी के ओवरलोड ट्राली दिन रात गुजरने से लोगों को होने वाली परेशानी के विरोध में इन ट्रैक्टरों को रोककर जाम लगाया तथा और सड़क के बीच बैठकर रोष व्यक्त किया इस मौके पर गोवर्धन शर्मा, सोमराज, तारा सिंह, यादविंदर सिंह ,सुलखन सिंह, संजीव कुमार ,सुनील कुमार ,मुकेश कुमार ,रंगीला सिंह, भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव से गुजर कर ट्रैक्टर ट्राली जम्मू कश्मीर के कीड़ी गंड्याल से रेत बजरी को भरकर दिन-रत गांव में से गुजरते हैं उन्होंने कहा कि गांव में 24 घंटे यह ट्रैक्टर ट्राली या गुजरती हैं रोजाना रात को लगभग 150 के करीब ट्रैक्टर-ट्राली जहां से गुजरती है जिनके कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया हैl उन्होंने बताया कि इससे कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है उन्होंने कहा कि जिस रोड से जे वाहन गुजरते हैं वहां पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल है काफी संख्या में बच्चे स्कूल में शिक्षा लेने के लिए आते हैं लेकिन जहां से गुजरने वाली ओवरलोड ट्रालीओ के चलते बच्चों तथा आम लोगों को परेशानी पेश आती है तथा हर समय जहां पर दुर्घटना घटित होने का भय बना रहता हैl उन्होंने कहा कि प्रशासन के बार-बार ध्यान में लाने के बावजूद भी इन ट्राली ट्रैक्टर ट्रालीओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए मजबूरी में लोगों को आज जाम लगाना पड़ा है इन ट्रैक्टर ट्राली को रोकना पड़ा है उन्होंने कहा कि जहां पर स्कूल के बाहर जिलाधीश पठानकोट की ओर से हैवी वाहनों के ना गुजरने संबंधी बोर्ड भी लगाया गया है लेकिन इसके बावजूद भी जहां से इन वाहनों का गुजरना लगातार जारी है लोगों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली ओं को रोकने की सूचना मिलते सुजानपुर के थाना प्रभारी इंदरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण इन ट्रैक्टर ट्रॉलीओं को बांड करने की मांग पर अरे रहे इसके बाद दोपहर लगभग 12:00 बजे के करीब डीएसपी राजिंदर मन्हास वहां पर पहुंचे तथा लोगों से बात की उनकी समस्या को सुना तथा मौके पर माइनिंग विभाग के जेई सुखदीप सिंह भी पहुंचे डीएसपी राजेंद्र मन्हास ने लोगों से बात करके लोगों को शांत किया गया उन्होंने लोगों से कहा कि जहां से किसी भी कमर्शियल गाड़ी को नहीं गुजरने दिया जाएगाl कानून सभी के लिए बराबर है किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं होने दियाl जाएगा उन्होंने कहा कि लोगों को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी जो ट्रैक्टर ट्राली चालक कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगीl
इस संबंधी जब डीएसपी राजेंद्र मिन्हास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव के बीचो-बीच गली से इन ट्रैक्टर ट्राली ओ के गुजरने से लोगों को परेशानी हो रही थीl
उनकी ओर से इस संबंधी लोगों से बात की गई है वहीं उन्होंने कहा कि माइनिंग विभाग के अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं माइनिंग विभाग के अधिकारी की ओर से इसकी जांच की जा रही है जो वो जो शिकायत पुलिस विभाग को देंगे उसके अनुसार बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी वह इस मौके पर रेत ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों का कहना है कि कीड़ी से ₹30 प्रति फुट पंजाब के बहेड़ीया से रेत 45 रुपए फुट उपलब्ध है उन्होंने कहा कि आसपास के गांव के ट्रैक्टर ट्राली चालक वहां से सस्ती रेत इसी रास्ते से लाकर बेच देते हैं जबकि हमारा रास्ता बंद किया जा रहा है अगर रास्ता बंद करना है तो सभी के लिए बंद किया जाए जहां पर पक्के रूप से गार्डर लगाए जाए ताकि कोई भी कीड़ी जम्मू कश्मीर से इस रास्ते से रेत बजरा ना लेकर जाए l